क्षेत्र में सुख शांति को लेकर भगवान की आराधना

Update: 2025-07-26 18:39 GMT


गंगरार भगवान श्री भोलेनाथ की आराधना एवं स्तुति के पावन पवित्र श्रावण मास के अवसर पर शनिवार को गंगरार थाना अधिकारी दुर्गाप्रसाद दाधीच ने परिवार सहित श्री मंशापूर्ण महादेव मन्दिर पर पूजा अर्चना कर क्षेत्र में आम जन के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति और विश्व कल्याण की मंगलकामना करते हुए भगवान को नमन किया।

इस अवसर पर पूजा अर्चना व धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात् भोलानाथ महादेव जी का श्रृंगार कर महा आरती कर प्रसाद वितरण किया। श्रद्धालुओंने श्रद्धा भाव से प्रभु प्रसाद ग्रहण किया।

भगवान का अभिषेक पंडित नरेश कुमार दाधिच के सानिध्य मे हुआ। इस अवसर पर व्यापार मण्डल अध्यक्ष गोपाल शर्मा , भाजपा नेता किशन शर्मा ,शम्भु तेली,भेरूलाल रायका,भेरूलाल वैष्णव सहित बड़ी तादात में भक्तगण उपस्थित थे।

Similar News