अजब-गजब: सपने में दिखा सोना तो आधी रात को खेत खोदने पहुंचे 6 लोग, पुलिस ने 'खजाने' की जगह थमाई हथकड़ी

Update: 2026-03-08 07:17 GMT


नाथद्वारा | सपने को हकीकत में बदलने की चाहत कभी-कभी सलाखों के पीछे भी पहुंचा देती है। ऐसा ही एक फिल्मी वाकया नाथद्वारा के लालबाग इलाके में सामने आया, जहां जमीन में गड़ा सोना निकालने की कोशिश कर रहे 6 लोगों को पुलिस ने रंगे हाथों धर दबोचा।

मोर्चरी के पास कार देख गहराया शक

श्रीनाथजी मंदिर थानाधिकारी विक्रमसिंह ने बताया कि 6 मार्च की रात करीब सवा 12 बजे पुलिस टीम गश्त पर थी। सरकारी अस्पताल की मोर्चरी के पास एक संदिग्ध कार खड़ी दिखाई दी। पुलिस की जीप देखकर कार चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में चालक ने खुलासा किया कि उसके साथी पास के ही एक खेत में खुदाई कर रहे हैं।

झाड़ियों और पहाड़ियों में छिपे मिले 'खजाना' खोजने वाले

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां गेंती, फावड़ा और तगारी जैसे खुदाई के उपकरण बरामद हुए। पुलिस की आहट पाकर अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर लालबाग, अस्पताल परिसर और कोठारिया रोड की झाड़ियों व पहाड़ियों में छिप गए। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद सभी को ढूंढ निकाला।

सपना बना मुसीबत का सबब

डिटेन किए गए किशनलाल माली ने पूछताछ में बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि उसे सपना आया था कि अस्पताल के पास वाले खेत में भारी मात्रा में सोना गड़ा है। इसी लालच में उसने अपने साथियों को फोन कर नाथद्वारा बुलाया और आधी रात को खुदाई शुरू की। फिलहाल पुलिस ने सभी संदिग्धों को डिटेन कर जांच शुरू कर दी है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Similar News