महावीर जयंती महोत्सव : महावीर जैन प्रीमियर लीग 2 की ट्रॉफी का हुआ अनावरण

Update: 2026-03-08 13:20 GMT

 

उदयपुर । महावीर जैन परिषद उदयपुर के तत्वावधान में श्रमण भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव के 20 दिवसीय कार्यक्रमों के अंतर्गत भारतीय जैन संघटना यूथ विंग की ओर से 13 से 15 मार्च को आयोजित होने वाली महावीर जैन प्रीमियर लीग 2 की ट्रॉफी का अनावरण कॉलेज रोड स्थित निजी होटल के सभागार में सकल जैन समाज उदयपुर के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत के मुख्य आतिथ्य में, खमनोर तहसीलदार डॉ सुरेश नाहर की अध्यक्षता में टीम मालिक और सैकड़ों खिलाडिय़ों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजकुमार फत्तावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि महावीर जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले 20 दिवसीय कार्यक्रमों में युवा शक्ति बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले तथा शोभा यात्रा में निकलने वाली 1008 दुपहिया वाहन रैली के शीघ्र अतिशीघ्र रजिस्ट्रेशन करवाए। यूथ विंग को महावीर जैन प्रीमियर लीग 2 की सफलता की अग्रिम शुभकामनाएं दी।

भारतीय जैन संघटना के अध्यक्ष दीपक सिंघवी ने बताया कि महावीर जैन प्रीमियर लीग 2 का आयोजन टाइटल स्पॉन्सर महाप्रज्ञ ज्वेलर्स, को स्पॉन्सर नाकोडा डेवलपर्स एंड बिल्डर्स, धनुका मार्बल्स प्राइवेट लिमिटेड और डिकैथलोन के सहयोग से किया जा रहा है।

समारोह में भारतीय जैन संघटना उदयपुर चैप्टर अध्यक्ष दीपक सिंघवी, कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र गजावत, महामंत्री जितेंद्र सिसोदिया,कोषाध्यक्ष वीरेंद्र महात्मा, लेडीज विंग अध्यक्ष मीना कावडिय़ा और समाजसेवी राजीव सुराणा,आयुष वक्तावत , सर्वेश जैन सहित अनेक युवा साथी उपस्थित थे।

इस प्रीमियर लीग में पुरुषों की कुल 30 टीमो के कुल 180 खिलाड़ी और महिलाओं की कुल 13 टीमों की 78 खिलाड़ी भाग ले रहे है। जिनके खिलाडिय़ों का ऑक्शन के माध्यम से उन टीमों के मालिक और कप्तान द्वारा चयन किया गया।

महावीर जैन प्रीमियर लीग 2 में महिला और पुरुष वर्ग के विजेता और उपविजेता टीम को क्रमश: 51000 और 31000 का पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही मैन ऑफ द टूर्नामेंट को 5100, बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट बोलर प्रत्येक को 3100 का पुरस्कार दिया जाएगा।

नमस्कार महामंत्र के मंगलाचरण से प्रारंभ हुए समारोह में शब्दों द्वारा स्वागत यूथ विंग के अध्यक्ष भाविक पोखरना ने किया। आभार अंजलि सुराणा द्वारा किया गया। समारोह का सुंदर संचालन वैभव जारोली द्वारा किया गया।

- तीन दिवसीय प्रतियोगिता में ये टीमें लेगी भाग

युथ विंग के अध्यक्ष भाविक पोखरना एवं महामंत्री भाविन कच्छारा ने बताया कि तीन दिवसीय महावीर जैन प्रीमियर लीग 2 में अनुष्का एकेडमी, कार 27, राधा रमन रेंटल, योर स्टार्टअप, रिद्धि सिद्धि, पी मार्ट, अरावली सर्विसेज, वी 3, आकृति कैपिटल, कयान बिल्डमार्ट, ट्रांस कॉम लॉजिस्टिक, होटल मेपल, नाकोडा प्लाईवुड, सीक्रेट रिसॉर्ट, सोबो, दर्शील इवेंट, अद्रीशा रियलस्टेट, टेक्नो लाइन, अरिहंत मोटरपार्ट, अरिहंत नर्सिंग, जय जिनेन्द्र ग्रेनाइट, लियो एल्यूमिनियम, बडाला क्लासेज, डॉ महिमा डेंटल केयर, भारतीय ज्वेलर्स, महावीर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, जैन ट्रेडर्स, एमआरके हार्डवेयर एंड डेकोर, एकलव्य एकेडमी, श्री महावीर युवा मंच संस्थान,

आदि टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही है। 

Similar News