स्वर्ण महासंघ फाउंडेशन: त्रिपाठी बने राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष

Update: 2026-03-09 11:10 GMT

चित्तौड़गढ़ । स्वर्ण महासंघ फाउंडेशन के केंद्रीय नेतृत्व ने संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए चित्तौड़गढ़ निवासी लोकेश त्रिपाठी को राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय संस्थापक संरक्षक गजेंद्र त्रिपाठी एवं ठाकुर ओम प्रकाश सिंह की अनुशंसा पर की गई है।

लोकेश त्रिपाठी को आगामी तीन वर्षों के लिए प्रदेश की कमान सौंपी गई है। केंद्रीय नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि त्रिपाठी के मार्गदर्शन में फाउंडेशन राजस्थान में समाज के हितों के लिए सक्रियता से कार्य करेगा और संगठन का ढांचा और अधिक सुदृढ़ होगा।

अपनी नियुक्ति पर आभार जताते हुए त्रिपाठी ने कहा कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और प्रदेशभर में सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देने के लिए पूरी निष्ठा से प्रयास करेंगे। उनकी इस नियुक्ति पर संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

Similar News