विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण: दशोरा

Update: 2026-03-09 16:20 GMT


चित्तौड़गढ़ | विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। जब तक महिलाओं को समाज में स्वतंत्र निर्णय लेने का अधिकार नहीं मिल जाता, तब तक विकसित भारत की कल्पना साकार नहीं हो सकती।" ये विचार मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मुख्य आयुक्त प्रमोद कुमार दशोरा ने व्यक्त किए। वे राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय के तत्वावधान में आयोजित बी.एस.टी.सी. गाइड ग्रुप शिविर के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण पर वार्ता हुई और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

स्काउट गाइड प्रशिक्षण के साथ सीखे आत्मरक्षा के गुर सी.ओ. स्काउट चंद्र शंकर श्रीवास्तव ने बताया कि 02 से 08 मार्च 2026 तक बी.पी. पार्क किला रोड स्थित प्रशिक्षण केंद्र पर आयोजित इस शिविर में आर.एन.टी. गर्ल्स स्कूल और आर.एन.टी. इंस्टीट्यूट कपासन की 108 छात्रा अध्यापिकाओं ने भाग लिया। शिविर के दौरान संभागियों को आपदा प्रबंधन, प्राथमिक सहायता, साइबर क्राइम और आत्मरक्षा की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (जिला परिषद) राकेश पुरोहित ने भी शिविर का अवलोकन कर संभागियों की करियर संबंधी शंकाओं का समाधान किया।

प्रतियोगिताओं में प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम राजस्थान दिवस कार्यक्रमों की श्रृंखला में आयोजित चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया:

चित्रकला प्रतियोगिता: निकिता कुमावत, शिवानी सेन, डिंपल अहारी व संजना बिश्नोई (प्रथम); डिंपल कुमारी खटीक, शिवास्त्री सुखवाल व महक पंचोली (द्वितीय); चांदनी, डोली शर्मा व सपना कंवर (तृतीय)।

रंगोली प्रतियोगिता: रीना जाट, हिते  चौहान, आरती पालीवाल, रतना कुमावत व काजल गहलोत की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

समारोह में ब्रह्माकुमारी गांधीनगर की बहन कविता व रजनी ने आध्यात्मिक सत्र के माध्यम से ध्यान की शिक्षा दी। इस अवसर पर एसीबीईओ शम्भू लाल सोमानी, इंद्र लाल आमेटा, शिविर संचालक चतर सिंह सहित कई गणमान्य जन उपस्थित थे।

Similar News