चित्तौड़गढ़ । उपखंड अधिकारी बीनू देवल ने शनिवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सेन्थी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां पदस्थापित चिकित्सक आर्यन सुखवाल अनुपस्थित पाए गए।
उपखंड अधिकारी ने मौके पर मौजूद स्टाफ से अस्पताल में आने वाले मरीजों की संख्या, उपलब्ध दवाइयों तथा उपचार व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही परिसर में साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।