खुले में कचरा फेंकने पर कार्रवाई, दो व्यापारियों से ₹2500 जुर्माना वसूला

Update: 2026-03-10 16:40 GMT



चित्तौड़गढ़, । स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 के अंतर्गत नगर परिषद द्वारा शहर में स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। आयुक्त रविंद्र कुमार मेघवाल (प्रशिक्षु आईएएस) एवं कृष्ण गोपाल माली के निर्देशन में मंगलवार को खुले में कचरा फेंकने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो दुकानदारों/व्यापारियों के विरुद्ध चालान बनाकर कुल ₹2500 का जुर्माना वसूल किया गया।

कार्रवाई के दौरान मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, अतिक्रमण जमादार फूलचंद मीणा सहित अतिक्रमण दस्ता एवं सफाई टीम मौजूद रही।

नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि खुले में कचरा फेंकना तथा कचरा जलाना स्वच्छता नियमों के विरुद्ध है, जिससे पर्यावरण और जनस्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। शहर को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

नगर परिषद ने नागरिकों से अपील की है कि वे कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें तथा कचरा जलाने से बचें, अन्यथा नियमों के तहत जुर्माना एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Similar News