नगर परिषद में संपर्क पोर्टल, जनसुनवाई, आरटीआई व विधि प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित
चित्तौड़गढ़, । नगर परिषद में प्रशिक्षु आईएएस आयुक्त रविंदर मेघवाल की अध्यक्षता में संपर्क पोर्टल, जनसुनवाई, आरटीआई एवं विधि प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिषद की विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
आयुक्त रविंदर मेघवाल ने संपर्क पोर्टल एवं जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध समाधान करने पर जोर देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने आरटीआई आवेदनों का भी नियमानुसार एवं निर्धारित समय सीमा में जवाब देने के निर्देश दिए।
बैठक में विधि प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए न्यायालयों में लंबित मामलों की प्रगति की जानकारी ली गई। संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों की नियमित पैरवी करने तथा आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर नगर परिषद के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।