बालोतरा में दर्दनाक हादसा:: टांके में गिरे मासूम बेटे को बचाने कूदी मां, साथ में 3 साल का दूसरा बेटा भी डूबा; तीनों की मौत

Update: 2026-02-11 17:30 GMT


बालोतरा। बालोतरा जिले के गिड़ा थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक मां अपने मासूम बेटे को मौत के मुंह से बचाने के लिए टांके (पानी के कुंड) में कूद गई। इस दौरान पीछे-पीछे दूसरा मासूम भी टांके में गिर गया। पानी में डूबने से मां और उसके दो मासूम बेटों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

खेत में काम के दौरान हुआ हादसा

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, निम्बा की ढाणी (गिड़ा) निवासी देवी (29) अपने खेत में काम कर रही थी। उसके साथ उसके दो बेटे, अर्जुन (6) और धर्मेंद्र (3) पास में ही खेल रहे थे। खेलते-खेलते अचानक अर्जुन का पैर फिसल गया और वह पानी से भरे टांके में जा गिरा।

ममता ने नहीं देखी अपनी जान, पीछे कूदे दोनों बेटे

बेटे को डूबता देख मां की ममता छटपटा उठी और उसने बिना सोचे-समझे उसे बचाने के लिए टांके में छलांग लगा दी। इसी अफरा-तफरी में 3 साल का छोटा बेटा धर्मेंद्र भी मां के पीछे-पीछे टांके में गिर गया। जब चीख-पुकार सुनकर सास-ससुर और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गई सांसें

ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद तीनों को टांके से बाहर निकाला और तुरंत गिड़ा अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद देवी और उसके दोनों मासूम बेटों को मृत घोषित कर दिया।

गिड़ा पुलिस ने शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया है।

परिजनों ने इसे एक दुखद हादसा बताया है और किसी पर कोई संदेह नहीं जताया है।

पुलिस ने मर्ग दर्ज कर ली है और पीहर पक्ष को भी सूचना दे दी गई है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा। फोन: 7737741455।

Similar News

राजसमंद में जाली नोटों की फैक्ट्री का भंडाफोड़:: दो आरोपी गिरफ्तार, ₹80,100 की नकली मुद्रा और प्रिंटर जब्त