प्रथम आदि गौरव खेल रत्न से सम्मानित सुनीता मीणा का टीएडी आयुक्त ने किया सम्मान

By :  vijay
Update: 2024-10-14 15:24 GMT

उदयपुर,  । राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों प्रथम ’आदि खेल रत्न गौरव’ से सम्मानित एशियाई लैक्रोज़ प्रतियोगिता की रजत पदक विजेता भारतीय टीम की कप्तान सुनीता मीणा को उदयपुर संभागीय आयुक्त व जनजाति आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने अपने कार्यालय में सम्मानित किया। आयुक्त ने सुनीता के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। आदि खेल रत्न गौरव से सम्मानित होने के बाद सुनीता मीणा ने जनजाति आयुक्त सहित जनजाति विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, लैक्रोज़ फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया के महासचिव तौसीफ अहमद लारी, स्पॉन्सर राजस्थान स्टेट माइंस एन्ड मिनरलर्स लिमिटेड, राजस्थान लैक्रोज़ संघ के अध्यक्ष अशोक परनामी, सचिव इमरान खान तथा प्रशिक्षक नीरज बत्रा का आभार जताया और भारतीय लैक्रोज़ को बुलंदियों पर पहुंचाने हेतु अथक प्रयास का संकल्प दोहराया।

Similar News