राष्ट्रीय चरित्र निर्माण में शिक्षक की महती भूमिका : कटारिया

By :  vijay
Update: 2024-10-25 12:58 GMT

 

उदयपुर, । एक सच्चा और अच्छा शिक्षक ही अच्छे नागरिकों का निर्माण करता है। संस्था प्रधान के रूप में प्रधानाचार्य शिक्षकों को प्रेरित कर उन्हें इस हेतु तैयार कर राष्ट्र निर्माण में महती भूमिका निभाते है।

ये विचार विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय सहमंत्री सुंदरलाल कटारिया ने सेक्टर 13 स्थित महावीर विद्या मंदिर में आयोजित रेसा पी के जिला अधिवेशन बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का व्यक्तिगत चरित्र और राष्ट्रीय चरित्र इन दोनों का विधिवत निर्माण एवं इनका विकास ही शिक्षक का महत्वपूर्ण कार्य है। व्यक्तिगत चरित्र व्यक्ति के उत्थान के लिए जरूरी है। परन्तु वैश्विक स्तर पर देश के गौरव की स्थापना के लिए राष्ट्रीय चरित्र की पवित्रता व विकास ही एकमात्र साधन है।

अधिवेशन के विशिष्ट अतिथि भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मदन गोपाल वार्ष्णेय ने प्रधानाचार्यों का आह्वान किया कि पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, जल संरक्षण एवं बालकों में नागरिक कर्तव्यों के निर्माण में अपना विशिष्ट योगदान दें। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार जैन ने बालकों के सर्वांगीण उन्नयन हेतु प्रधानाचार्यों को प्रेरित किया। अध्यक्षता करते हुए रेसा पी जिलाध्यक्ष कमल जोशी ने रेसा पी की गतिविधियों और प्रधानाचार्यों के हितों की दृष्टि से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी और समस्त प्रधानाचार्यों को समाज के सर्वतोमुखी विकास की दृष्टि से आगे आकर सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस दौरान जिला महामंत्री किशनलाल मेनारिया ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष कुशाल माली ने वित्तीय वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

Similar News