चौहान अध्यक्ष, छाजेड़ सचिव मनोनीत

Update: 2026-03-01 09:10 GMT


उदयपुर, - शहर के पद्मावती महाप्रज्ञ विहार सोसायटी की नई प्रबंध समिति के गठन हेतु आयोजित चुनाव प्रक्रिया में अध्यक्ष पद पर श् रंजना चौहान तथा सचिव पद पर मीनू छाजेड़ निर्विरोध निर्वाचित हुए।

चुनाव संयोजक श्याम सुंदर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पदों के लिए निर्धारित समय में नामांकन प्राप्त हुए, किन्तु अध्यक्ष एवं सचिव पद पर एक-एक वैध नामांकन होने के कारण दोनों उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात चुनाव प्रभारी दिलीप सिंह राव तथा पूर्व सचिव महेंद्र तलेसरा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सचिव को शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी सोसायटी के विकास एवं सदस्यों के हित में समर्पित भाव से कार्य करेगी।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए सोसायटी के विकास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने का विश्वास दिलाया। यह जानकारी पूर्व सचिव तलेसरा ने दी।

Tags:    

Similar News