सीए संस्थान के वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न

Update: 2026-02-28 13:40 GMT

 

उदयपुर, । भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान की उदयपुर शाखा के वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का निर्वाचन सेक्टर 14 स्थित आईसीएआई शाखा भवन में शनिवार को संपन्न हुआ। राजस्थान में जयपुर एवं जोधपुर के बाद उदयपुर शाखा प्रदेश की तीसरी सबसे बड़ी सीए शाखा है। नव निर्वाचित कार्यकारिणी में सीए चिराग धर्मावत अध्यक्ष, सीए सौरभ गोलछा उपाध्यक्ष, सीए अरुणा गेलड़ा सचिव, सीए कपिल कुमार जोशी कोषाध्यक्ष, सीए धर्मेन्द्र सिंह कोठारी सीकासा अध्यक्ष, सीए राहुल माहेश्वरी कार्यकारिणी सदस्य, सीए अंशुल कटेजा को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीए चिराग धर्मावत ने जानकारी देते हुए बताया कि उदयपुर शाखा में वर्तमान में 2200 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट सदस्य तथा 5000 से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत हैं। उन्होंने वर्तमान वैश्विक एवं राष्ट्रीय वित्तीय परिदृश्य का उल्लेख करते हुए कहा कि तेजी से बदलते आर्थिक माहौल, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिटिक्स, फिनटेक नवाचार, जीएसटी एवं प्रत्यक्ष कर सुधारों, स्टार्टअप एवं एमएसएमई क्षेत्र के विस्तार तथा ईएसजी रिपोर्टिंग की बढ़ती आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए वर्ष भर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

नई कार्यकारिणी द्वारा टेक्नोलॉजी आधारित प्रोफेशनल अपग्रेडेशन, अंतर्राष्ट्रीय लेखा मानकों (आईएफआरएस) पर प्रशिक्षण, स्टार्टअप एवं एमएसएमई हेतु प्रोफेशनल सपोर्ट, सस्टेनेबिलिटी रिपोर्टिंग जागरूकता, विद्यार्थियों के लिए मेंटरशिप एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम तथा बदलते कर एवं वित्तीय कानूनों पर शोध आधारित सेमिनार आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की गई है। अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि टीमवर्क, पारदर्शिता एवं नवाचार के माध्यम से उदयपुर शाखा को देश की अग्रणी शाखाओं में शामिल करने के साथ-साथ सदस्यों एवं विद्यार्थियों को बदलते वित्तीय एवं आर्थिक परिवेश के अनुरूप सशक्त बनाया जाएगा।

Similar News