उदयपुर जिले को मिली सौगातें, आधारभूत सुविधाओं व पशु स्वास्थ्य सेवाओं को मिला संबल

Update: 2026-02-27 18:35 GMT


उदयपुर । राजस्थान विधानसभा में मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को विनियोग विधेयक पर चर्चा के जवाब में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इन घोषणाओं में उदयपुर जिले और मेवाड़ अंचल से जुड़े कई विकास कार्यों, रोजगार और जनकल्याण योजनाओं को प्राथमिकता दी गई।

मुख्यमंत्री   शर्मा ने उदयपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 162ए से धारता वाया लदाना खेमपुरा तक सड़क चौड़ाईकरण एवं सुदृढीकरण के लिए 12 करोड़ रूपए की घोषणा की। साथ ही बछार में 33 केवी जीएसएस निर्माण कार्य, जनजाति आस्था के केंद्र पिलक-झाड़ोल में विकास एवं सार्वजनिक सुविधाओं के निर्माण कार्य, थूर बड़गांव में 1.27 करोड़ की लागत से एनिकट निर्माण कार्य, लदानी मावली में पशु चिकित्सा उप केंद्र को पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत करने, भुवाणा में सहायक अभियंता विद्युत कार्यालय की स्थापना जैसी महत्वपूर्ण सौगातें दी।

Similar News