उदयपुर, । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में विधिक चेतना शिविर एवं दिव्यांगजन पुरस्कार एवं उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को मधुबन स्थित विभागीय महाविद्यालय स्तरीय कन्या छात्रावास में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एडीजे कुलदीप शर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग गिरीश भटनागर ने की। कार्यक्रम के आरम्भ में जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा सभी का स्वागत किया गया। संयुक्त निदेशक, गिरीश भटनागर द्वारा विभाग के दिव्यांग कल्याण, सामाजिक विकास की योजनाओं की जानकारी प्रदान की।
एडीजे कुलदीप शर्मा ने विधिक सहायता के विभिन्न पहलुओं एवं संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान कर कॉलेज स्तरीय छात्राओं को जनचेतना हेतु प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में दिव्यांगजन को कान की मशीन, ब्लाईंड स्टीक का वितरण किया गया। इस अवसर पर मानसिक विमंदित बच्चों को टीएलएम किट भी वितरीत किये गये। विगत सप्ताह दिव्यांगजन फेस्टीवल में चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार प्रदान किये गये। समस्त दिव्यांग बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप पेंसिल बॉक्स का वितरण भी किया गया। अंत में धन्यवाद सुभाष गुर्जर द्वारा ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में प्रज्ञा चक्षु विद्यालय, नारायण सेवा संस्थान, थियोसोफिकल सोसायटी के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संतोष मेनारिया, स्नेहा चौधरी, किरण कुंवर चुण्डावत सहित संस्था प्रतिनिधियों का सहयोग सराहनीय रहा।