उदयपुर: पंच गौरव मेले में उमड़ा जनसैलाब, मार्बल से महुआ तक बिखरी मेवाड़ की पहचान

Update: 2026-02-25 14:52 GMT


उदयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की अनूठी पहल 'पंच गौरव योजना' को आमजन तक पहुँचाने के लिए उदयपुर जिला प्रशासन ने बुधवार को बड़ा नवाचार किया। जिला कलेक्टर नमित मेहता के निर्देशन में जिले की 14 पंचायत समितियों में दो दिवसीय 'पंच गौरव मेले एवं प्रदर्शनियों' का भव्य आगाज हुआ, जिसमें मेवाड़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की झलक देखने को मिली।

एक छत के नीचे दिखा 'पंच गौरव' का वैभव

पंचायत समिति मुख्यालयों पर आयोजित इन मेलों में जिले के पांच प्रमुख गौरवों पर आधारित विशेष स्टाल लगाए गए। प्रदर्शनी में मुख्य रूप से इन विषयों को केंद्र में रखा गया:

एक जिला एक उत्पाद: मार्बल एवं ग्रेनाइट।

एक जिला एक उपज: सीताफल।

एक जिला एक वनस्पति: महुआ।

एक जिला एक खेल: तैराकी।

एक जिला एक पर्यटन: विश्व प्रसिद्ध फतेहसागर एवं पिछोला झील।

बच्चों की कला और स्थानीय उत्पादों को मिला मंच

मेले में न केवल सरकारी विभागों ने जानकारी साझा की, बल्कि स्थानीय कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों और महिला समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की बिक्री भी की गई। विशेष आकर्षण स्कूलों में गठित 'पंच गौरव लिटरेसी क्लब' के बच्चों द्वारा बनाई गई स्लोगन और पोस्टर प्रदर्शनी रही, जिसमें नन्हे कलाकारों ने अपने गौरव को चित्रों के माध्यम से उकेरा।

प्रशासनिक अमला रहा मुस्तैद

कलेक्टर नमित मेहता के निर्देश पर जिले के आला अधिकारियों ने अलग-अलग ब्लॉक में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिया डाबी ने बड़गांव, एडीएम प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़ ने गिर्वा और एडीएम सिटी जितेन्द्र ओझा ने मावली में प्रदर्शनी का अवलोकन किया। अधिकारियों ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी विरासत के संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.

Similar News