आईसीएआई उदयपुर का दो दिवसीय खेल महोत्सव संपन्न, क्रिकेट और वॉलीबॉल में दिखा उत्साह

Update: 2026-02-23 10:14 GMT

उदयपुर। सेक्टर 14 स्थित आईसीएआई भवन में भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान उदयपुर (सीआईआरसी) के तत्वावधान में सीए सदस्यों का दो दिवसीय खेल महोत्सव का समापन हुआ। शाखा अध्यक्ष सीए राहुल माहेश्वरी ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के मध्य खेल भावना, आपसी सौहार्द एवं नेटवर्किंग को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर क्रिकेट एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

उन्होंने बताया कि पहले दिन बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 60 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में आरजे स्कॉलर्स टीम विजेता रही। व्यक्तिगत श्रेणी में बेस्ट प्लेयर का खिताब सीए यमन जोशी को, बेस्ट फीमेल प्लेयर का पुरस्कार सीए अंकिता जैन को तथा 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में बेस्ट प्लेयर का सम्मान सीए अंशुल मोगरा को प्रदान किया गया।

दूसरे दिन आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सीजीएसटी, एसजीएसटी, आयकर विभाग उदयपुर की टीमों सहित आईसीएआई भीलवाड़ा एवं आईसीएआई उदयपुर की टीमों ने भाग लिया। इस दौरान वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों एवं उदयपुर-भीलवाड़ा के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के बीच सौहार्दपूर्ण संवाद एवं समन्वय देखने को मिला।

शाखा उपाध्यक्ष सीए चिराग धर्मावत ने बताया कि वॉलीबॉल प्रतियोगिता में आईसीएआई भीलवाड़ा विजेता रहा, जबकि आईसीएआई उदयपुर उपविजेता रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आईसीएआई भीलवाड़ा के सीए भरत लड्डा एवं सीए रोहित पोरवाल तथा आईसीएआई उदयपुर के सीए महावीर नवेडिया एवं सीए जुबिन सलूजा को सम्मानित किया गया।

शाखा कोषाध्यक्ष सीए सौरभ गोलछा ने बताया कि दो दिवसीय आयोजन खेल, उत्साह, नेटवर्किंग एवं मनोरंजन से परिपूर्ण रहा। कार्यक्रम में सीए कपिल जोशी, सीए अंशुल कटेजा एवं सीए अरुण गेलड़ा उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों रोशन सीजीएसटी उदयपुर, विनोद चौधरी आयकर विभाग एवं देवल एसजीएसटी ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का समापन सौहार्द, उत्साह एवं आपसी सहयोग की भावना के साथ हुआ।

Tags:    

Similar News