उदयपुर में भीषण सड़क हादसा: दो भारी वाहनों के बीच फंसी कार, 5 गंभीर रूप से घायल

Update: 2026-02-23 13:52 GMT

उदयपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने आगे चल रही कार को ज़ोरदार टक्कर मार दी। इसी बीच कार से आगे चल रहे वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिसके चलते कार दोनों वाहनों के बीच में बुरी तरह से फस गई। इस हादसे में कार सवार लगभग 5 लोग घायल हो गए।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का बोनट और पूरी बॉडी बुरी तरह से पिचक गई, और कार सवार लोग करीब 30 मिनट तक फंसे रहे। सूचना मिलने पर प्रतापनगर थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।

हादसे के कारण लगभग आधे घंटे तक ट्रैफिक जाम हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को किनारे कराकर यातायात को सुचारू रूप से चालू करवाया। टक्कर मारने वाला ट्रेलर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसा सोमवार को देबारी-पिंडवाड़ा हाईवे पर देबारी पुलिया के पास हुआ।

Similar News