23–25 फरवरी: पटवारी चयनितों का दस्तावेज सत्यापन, उदयपुर आवंटितों की उपस्थिति जरूरी
उदयपुर, । पटवारी सीधी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा-2025 में अन्तिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों जिनको राजस्व मण्डल अजमेर द्वारा पदस्थापन के लिए उदयपुर जिला (टीएसपी एवं नॉन टीएसपी) आवंटित किया गया है, उक्त अभ्यर्थियों को कलेक्ट्रेट परिसर के भू अभिलेख अनुभाग के कमरा नंबर 251 में कार्यालय समय में सोमवार 23 फरवरी से 25 फरवरी तक उपस्थिति देना अनिवार्य है।
उक्त अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश एवं बन्ध पत्र का प्रारूप जिले की वेबसाईट उदयपुर डॉट राजस्थान डॉट जीओवी डॉट इन पर अपलोड कर दिये गए हैं। उपस्थिति के समय मुख्य चिकित्सा अधिकारी से स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र, पुलिस विभाग द्वारा जारी चरित्र सत्यापन प्रमाण-पत्र एवं राज्य सरकार द्वारा निर्धारित प्रपत्र में अनुबन्ध पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है। साथ ही सभी मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराया जाना आवश्यक है।
जिला कलेक्टर नमित मेहता ने बताया कि सोमवार 23 फरवरी से 25 फरवरी तक जिला कलेक्ट्रेट में दस्तावेज सत्यापन होगा इसके बाद अभ्यर्थियों को 26 फरवरी को देबारी स्थित पटवार प्रशिक्षण विद्यालय में प्रशिक्षण हेतु अनिवार्य रूप से उपस्थित होना है। अभ्यर्थी अगर 24 मार्च तक प्रशिक्षण हेतु उपस्थित नहीं होते हैं तो ऐसे में उनके नियुक्ति आदेश निरस्त करने की कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।