पंजाब के राज्यपाल कटारिया 1 मार्च से उदयपुर प्रवास पर

Update: 2026-02-26 13:09 GMT

उदयपुर। पंजाब के राज्यपाल एवं चण्डीगढ़ के प्रशासक  गुलाबचंद कटारिया 1 मार्च से उदयपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे।   कटारिया 1 मार्च 2026 को शाम 6.35 बजे विमान से डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके पश्चात सड़क मार्ग द्वारा निज आवास आएंगे।    कटारिया 1 से 5 मार्च तक उदयपुर में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 6 मार्च को सुबह 7.30 बजे विमान से चण्डीगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।

Similar News