कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने किया इंटरनेशनल क्लासिकल डांस एंड म्यूजिक फेस्टिवल का पोस्टर विमोचन

By :  vijay
Update: 2026-03-22 14:00 GMT

उदयपुर। कथक आश्रम उदयपुर एवं ऑल इंडिया डांसर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आगामी 26 व 27 अप्रैल को आयोजित होने वाले 6वें इंटरनेशनल क्लासिकल डांस एंड म्यूजिक फेस्टिवल के पोस्टर का विमोचन जयपुर में कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री (उद्योग, वाणिज्य व खेल मंत्री) द्वारा किया गया।

फेस्टिवल आयोजक चंद्रकला चौधरी ने बताया कि 26 अप्रैल को प्रातः फेस्टिवल का शुभारंभ होगा। दिनभर शास्त्रीय नृत्य एवं संगीत की प्रस्तुतियां होंगी, वहीं प्रतिदिन सायंकाल विशेष प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा।

कर्नल राठौड़ ने फेस्टिवल के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देशभर से आने वाले कलाकारों का झीलों की नगरी उदयपुर में हार्दिक स्वागत है।

इस दौरान फेस्टिवल आयोजक कथक आश्रम की डायरेक्टर चंद्रकला चौधरी, फेस्टिवल की सह-आयोजक ग्लोरी इवेंट्स की निदेशक कनिष्का श्रीमाली सहित आयोजन से जुड़े अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके अलावा कुंठल जोशी, कनिष्का श्रीमाली, चन्द्रकला चौधरी, प्रदीप रवानी उपस्तिथ रहे।

26 अप्रैल (सांय कालीन प्रस्तुतियां)

आगमी 26 अप्रैल को मुंबई की तमन्ना नायर द्वारा भरतनाट्यम, जबलपुर की मिस सृष्टि बसीन द्वारा कथक प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा प्रियंशी एंड ग्रुप द्वारा कथक (शिव आराधना थीम), और लखनऊ के अमृत सिन्हा द्वारा भरतनाट्यम प्रस्तुति दी जाएगी।

27 अप्रैल (सांय कालीन प्रस्तुतियां)

रायपुर के डॉ. जी. रथीश बाबू द्वारा कुचिपुड़ी और दिल्ली की मिस ऋचा गुप्ता द्वारा ग़ज़ल पर आधारित कथक प्रस्तुति दी जाएगी। बेंगलुरु की मिस राजश्रीदास द्वारा भरतनाट्यम प्रस्तुत किया जाएगा। सेजल ग्रुप द्वारा कथक (कृष्ण थीम) की प्रस्तुति दी जाएगी।

एआईडीए से रितेश बाबू ने बताया कि विगत वर्ष जनवरी माह में आयोजित पांचवें फेस्टिवल में 4 दिनों में 600 कलाकारों ने 320 प्रस्तुतियां देकर एक उल्लेखनीय मिसाल कायम की थी। इस आयोजन में कई मंत्री व कैबिनेट मंत्री शिरक़त करेगे। पूर्व के सफल आयोजन के उत्साह के साथ इस वर्ष भी ऑल इंडिया डांसर्स एसोसिएशन के सहयोग से इस भव्य फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है।

Similar News