राज सखी मेले का समापन,महिला सशक्तिकरण की मिसाल बना आयोजन, स्टॉल्स पर उमड़ी भीड़

By :  vijay
Update: 2026-03-21 13:40 GMT

उदयपुर,। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में नगर निगम टाउन हॉल परिसर में गत 15 मार्च से चल रहे राज सखी मेले का समापन शनिवार को उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। मेले ने न केवल महिला उद्यमिता को बढ़ावा दिया, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में स्वयं सहायता समूहों के प्रयासों को भी नई पहचान दी।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रमोद सामर रहे। इस अवसर पर राजीविका के जिला परियोजना प्रबंधक ख्यालीलाल खटीक ने अतिथियों का स्वागत करते हुए मेले की अवधारणा, उद्देश्य और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए टैबलेट वितरित किए गए। इससे महिलाओं को अपने व्यवसाय को तकनीक के माध्यम से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

मेले में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए हस्तशिल्प, घरेलू उत्पाद और अन्य सामग्री की स्टाल्स पर खरीदारों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। उत्पादों की गुणवत्ता और विविधता ने लोगों को आकर्षित किया, जिससे स्टाल धारकों को अच्छी बिक्री प्राप्त हुई।

Similar News