भारत विकास परिषद ,चेतक शाखा का रंगारंग होली मिलन संपन्न
उदयपुर,। भारत विकास परिषद—चेतक शाखा का नववर्ष आगमन, होली मिलन एवं नवीन कार्यकारिणी गठन समारोह प्रताप गौरव केन्द्र में उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। प्रांतीय महासचिव सुधीर बोहरा, क्षेत्रीय संयोजक भारद्वाज और सुभाष शाखा अध्यक्ष रमणिक लाल जैन विशिष्ट अतिथि रहे।
शाखा अध्यक्ष रजनीकांत मनावत के द्वारा सभी अतिथियों का एवं सदस्यों का स्वागत किया गया एवं पिछले वर्ष जो सामाजिक कार्य हुए उनके बारे में विस्तार से बताया गया आने वाले वर्षों में क्या सामाजिक कार्य होंगे उनके बारे में भी जानकारी दी गई तथा अशोक नगर स्थित भारतीय विद्या निकेतन स्कूल की शिशु वाटिका के विकास के लिए उचित राशि देने का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर महिला संयोजिका ऋतु दाधीच की टीम ने सिलाई मशीन ज़रूरतमंद परिवार को सौंपी गई। उसके के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। उषा पुरोहित, रेखा मनावत और सविता पीतलिया के नृत्य, के.एल. शर्मा व हसमुख जैन की कविताओं ने समां बाँधा। संचालन डॉ. अलका अग्रवाल व निकिता पुरोहित ने किया, जिसकी प्रशंसा हुई।
- नई कार्यकारिणी का गठन, रजनीकांत अध्यक्ष, हसमुख सचिव बने
नई कार्यकारिणी में रजनीकांत मनावत अध्यक्ष, हसमुख जैन सचिव और सुरेश जाकटिया कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। आयोजन में रमेश पुरोहित, ललित कावडिय़ा, पी.एन. बंसल के सहयोग की सराहना हुई। मुख्य संरक्षक ओमप्रकाश अग्रवाल ने भविष्य में हर सहयोग का आश्वासन दिया।