कड़िया गांव में आदिवासी महिलाओं से की चर्चा

By :  vijay
Update: 2025-03-09 13:39 GMT

उदयपुर । अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर ग्रीन पीपल सोसायटी द्वारा शहर के समीपस्थ कड़िया गांव में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।

ग्राम पंचायक के सरपंच महेंद्र सिंह चारण, ग्रीन पीपल समिति के अध्यक्ष राहुल भटनागर एवं सदस्य ललित जोशी,इस्माइल अली दुर्गा, प्रताप चुंडावत,इंद्रजीतमाथुर, गौरव द्विवेदी तथा जे पी श्रीमाली आदि की मौजूदगी में टीला फार्म हाउस में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम समस्त मौजूद महिला समुदाय का ग्रीन पीपल समिति के सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया।अध्यक्ष राहुल भटनागर द्वारा विश्व महिला दिवस की उपयोगिता को बताते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु महिलाओं के योगदान के बारे में विस्तार से चर्चा की गई तथा प्रत्येक महिला को पर्यावरण संरक्षण हेतु अपने दायित्व को निभाने के लिए आग्रह किया गया। टीम के अन्य सदस्यों द्वारा पशुपालन, कृषि, मत्स्यकी पालन, तथा अन्य सरकारी योजनाओं से किस प्रकार महिलाओं को जोड़कर सशक्त बनाया जा सकता है पर जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान ललित जोशी द्वारा सभी महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाने हेतु शपथ भी दिलाई गई।

इस मौके पर अनुपम महिला क्लब की अध्यक्ष   ममता बोहरा. बाबा आर्ट गैलरी की श्रीमती ममता जोशी एवं श्रीमती ज्योति घोदावत व  रेखा   सोडाणी भी उपस्थित रहे एवं महिलाओं के सशक्तिकरण पर समूह बनाकर चर्चा की गई।। इस अवसर पर औषधि निरीक्षक ललित हजारिया ने भी महिलाओं की सक्रिय भागीदारी का महत्व समझाया।

कार्यक्रम का संचालन ललित जोशी ने किया एवं धन्यवाद श्रीमती मयूरी घोदावत द्वारा किया गया।।

Similar News