नगर निगम उदयपुर के दीपावली मेले में शांति व्यवस्था के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त
उदयपुर । नगर निगम उदयपुर द्वारा दिपावली मेला- 2025 का आयोजन नगर निगम परिसर में 9 से 23 अक्टूबर तक आयोजित किया जायेगा। मेला परिसर क्षेत्र एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए विनोद कुमार (उपनिदेशक स्थानिय निकाय विभाग उदयपुर) एवं अभिनव शर्मा (तहसीलदार उदयपुर विकास प्राधिकरण) को 9 से 15 अक्टूबर तक एवं दिनेश कुमार मंडोवरा (उपायुक्त नगर निगम उदयपुर) एवं रणजीत सिंह (तहसीलदार, उदयपुर विकास प्राधिकरण) को 16 से 23 अक्टूबर तक कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है साथ ही कृष्णपाल सिंह चौहान( अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, स्मार्ट सिटी, उदयपुर) एवं हितेश त्रिवेदी (तहसीलदार, बडगांव उदयपुर) को आरक्षित कार्यपालक जिला मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।