महाविद्यालयों में दी परिगणना प्रपत्र को ऑनलाइन करने की जानकारी

By :  vijay
Update: 2025-11-19 12:40 GMT

उदयपुर, । जिला कलक्टर, उदयपुर के निर्देशानुसार स्वीप प्रकोष्ठ, उदयपुर की ओर से जिले में महाविद्यालयों में एसआईआर-2026 के तहत जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को जिले के 5 अलग-अलग महाविद्यालयों में प्रक्रिया समझाकर युवा कॉलेज मतदाताओं से परिगणना प्रपत्र (ईएफ) को ऑनलाईन भरवाया गया। इस दौरान लगभग 100 से अधिक विद्यार्थियों ने अपना फॉर्म ऑनलाईन किया और सभी ने अपने परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और परिचितों के फार्म ऑनलाईन करवाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में डीएलएमटी ओम प्रकाश खटीक, जिला समन्वयक डॉ देवी लाल गर्ग, मोहम्मद असलम, डॉ विनोद भट्ट, वर्षा पुरोहित, मयंक माहेश्वरी, मनीष कोठारी, ओमप्रकाश माली, पूजा सिंघल एवं मीनाक्षी पंवार भी उपस्थित रहे। उक्त टीम द्वारा आगामी दिनों में प्रतिदिन महाविद्यालयों में एसआईआर कार्यक्रम चलाया जायेगा। गुरूवार को बी.एन. यूनिवर्सिटी में एसआईआर कार्यक्रम चलाया जाएगा।

Similar News