मुंबई में 14 को मेवाड़ के प्रवासी मनाएंगे गातोडज़ी मंदिर का पांचवां पाटोत्सव

Update: 2026-02-13 08:58 GMT

उदयपुर । मुंबई के मीरा रोड स्थित गातोडज़ी बावजी मंदिर का पांचवां पाटोत्सव गातोडज़ी भक्त मंडल एवं मेवाड़ क्षेत्र के प्रवासियों द्वारा शनिवार 14 फरवरी को मनाया जाएगा। बावजी की पूजा-अर्चना, महाआरती, शोभायात्रा आदि कार्यक्रम होंगे। भक्त मंडल के रमेश सुथार ने बताया कि शाम को भक्ति संध्या होगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक ओमजी मुड़ेल, शंकरपुरी गोस्वामी करावली, ईश्वर सिंह परमार, विनोद चौहान व एंकर विक्रम सिंह द्वारा गणपति वंदना के साथ गातोडज़ी बावजी, बालाजी, कल्लाजी, भैरूजी, माताजी, शिव-पार्वती, ठाकुरजी के भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। रविवार को गातोडज़ी बावजी के नवीन मंदिर निर्माण के लिए सुबह करीब 12 बजे शिलान्यास होगा। साथ ही 36 कौम (जातियों) के कुल देवता व कुल देवी के छोटे-छोटे मंदिरों का निर्माण किया जाएगा। इन मंदिरों का शिलान्यास भी इसी दिन होगा। यह जानकारी भरत हीरावत पाणुन्द ने दी।

Similar News