पंडित उपाध्यक्ष मनोनीत

By :  vijay
Update: 2025-04-24 10:14 GMT
पंडित उपाध्यक्ष मनोनीत
  • whatsapp icon

उदयपुर,। वात्सल्य सेवा संस्थान कार्यालय में संस्था की नवीन कार्यकारिणी के गठन सोनू अग्रवाल की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। संस्था सचिव संजय राजोरिया ने बताया कि संस्था के 5 वर्ष पूर्ण हो जाने से संस्था की नवीन कार्यकारिणी का गठन आवश्यक हो गया था। इस बैठक में चुनाव करवाने का निर्णय लिया गया। चुनाव अधिकारी विनोद कुमार व्यास की उपस्थिति में चुनाव संपन्न करवाए गए। जिसमें सोनू अग्रवाल अध्यक्ष, निर्मल पंडित उपाध्यक्ष, अंशु पांचाल कोषाध्यक्ष, दुर्गा शंकर सूत्रधार को सह सचिव निर्विरोध घोषित किए गए। संगीता कलाल दीपिका शर्मा रक्षा दवे एवं विपिन लबाना को सदस्य बनाया गया। निर्वाचित अध्यक्ष सोनू अग्रवाल की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि नवागांव स्थित कृष्ण वत्सल गौशाला के लिए गायों हेतु जो शेड का निर्माण करवाया है उसमें कुछ कार्य बाकी है उसे पूरा करवाने का संकल्प दोहराया एवं सभी सदस्य और पदाधिकारी से आव्हान कि वह गौशाला हेतु चाराभूसा आवश्यक वस्तुओं का तन मन धन से जुडक़र सहयोग करें एवं गायों के प्रति दया भाव समर्पण रखें। अंत में आभार संस्था के सचिव संजय राजोरिया ने किया।

Tags:    

Similar News