उदयपुर। सामाजिक संस्था महावीर युवा मंच संस्थान महिला प्रकोष्ठ की ओर से मंगलवार को संस्थान संरक्षक राजकुमार फत्तावत के निर्देशन में फतहसागर झील के मध्य नेहरू गार्डन में फागोत्सव 2026 का रंगारंग आयोजन हुआ। जिसमें सोनल सिंघवी फागोत्सव क्वीन बनी।
कार्यक्रम संयोजिका सरोज चित्तौड़ा व स्नेहा सिरोया ने बताया कि महिला प्रकोष्ठ की सदस्याएं फतहसागर झील में नोकायन यात्रा निकालते हुए सत्य, अंहिसा व अपरिग्रह संदेश दिया। साथ ही स्वस्थ्य उदयपुर, स्वच्छ उदयपुर रखने का भी संकल्प लिया। इस दौरान महिलाओं ने झील के मध्य स्थित नेहरू गार्डन में फागोत्सव की थीम पर कई रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियोंं का शुभारम्भ नमस्कार महामंत्र के सामूहिक मंगलाचरण से हुआ। कार्यक्रम में ‘फेग-स्वेग परिचय, फाल्गुन श्रृंगार धमाका, फाग स्पेशल हाउजी तथा भिन्न-भिन्न समूह बनकार ‘टीम वर्क का तुफान’ जैसे आयोजनों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विंकल मोगरा व भारती करणपुरिया ने बताया कि आयोजन में संस्थान के नवागंतुक सदस्य दीपा इन्टोदिया, दीपाली जैन, जिनल कोठारी, योगिनी दक, सोनिया जैन का मेवाड़ी परम्परा से संस्थान अध्यक्षा ऋतु मारू व महामंत्री प्रिया झगड़ावत द्वारा सम्मानित किया गया।
विभिन्न आयोजन में विजेता प्रतिभागी सोनल सिंघवी फागोत्सव क्वीन, चुड़ी कंगना प्रतियोगिता में शशि सिरोया प्रथम, दीपाली जैन द्वितीय स्थान पर रही वहीं परिचय सत्र में शशि सिरोया प्रथम, सोनिया जैन द्वितीय स्थान पर रही जिन्हे विजयलक्ष्मी गलूंडिया व आशा कोठारी ने स्मृति चिन्ह व उपरणे भेंट कर सम्मानित किया। महिला प्रकोष्ठ महामंत्री प्रिया झगड़ावत ने महिला प्रकोष्ठ द्वारा किए जाने वाले आगामी आयोजन 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस तथा अक्षय तृतीय पर वर्षी तप सम्मान की जानकारी प्रदान की। शब्दों द्वारा स्वागत अध्यक्षा ऋतु मारू द्वारा तथा आभार महामंत्री प्रिया झगड़ावत द्वारा ज्ञापित किया गया। संचालन सरोज चित्तौड़ा द्वारा किया गया। इस अवसर पर कल्पना वस्तावत, सोनल सिंघवी, सरोज चित्तौड़ा, विंकल मोगरा, स्नेहा सिरोया, भारती करणपुरिया ने भी विचार प्रस्तुत किए। इस दौरान महावीर युवा मंच संस्थान महिला प्रकोष्ठ की सभी सदस्याएं मौजूद रही।