उदयपुर कलक्टर नमित मेहता को जयपुर में बुधवार को राज्यपाल करेंगे सम्मानित
उदयपुर,। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान मेंराज्य स्तरीय राज्य पुरस्कार सम्मान समारोह 9 से 12 फरवरी तक राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के मुख्य आतिथ्य एवं राज्य वित आयोग अध्यक्ष डॉ. अरूण चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा है।
सी.ओ स्काउट सुरेन्द्र कुमार पाण्डे ने बताया कि इस राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में 11 फरवरी को उदयपुर जिले के युवा, कर्तव्यनिष्ठ जिला कलक्टर नमित मेहता को माननीय राज्यपाल बागडे के कमकमलों से भारत स्काउट व गाइड आंदोलन का सिल्वर ऐलिफेंट सर्वोच्च अवार्ड से नवाजा जाएगा तथा भारत स्काउट व गाइड राश्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा प्रदत प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। ज्ञातव्य रहे कि मेहता को यह अवार्ड वर्श 2022-23 में पाली जिले के कलक्टर रहते हुए 18 वी राश्ट्रीय स्तरीय स्काउट गाइड जंबूरी का ऐतिहासिक भव्य आयोजन कराने के लिए प्रदान किया जा रहा है। पाण्डे ने बताया कि सिल्वर ऐलिफेंट अवार्ड भारत स्काउट व गाइड का सर्वोच्च राश्ट्रीय स्तर का सम्मान है। यह सर्वोच्च अवार्ड मुख्य रूप से उन विशिश्ठजन को मिलता है जिन्होंने स्काउटिंग की प्रगति में निरंतर और अभूतपूर्व योगदान दिया हो।