फुलियां कलां थानाधिकारी बैरवा ने धनोप माता के दर्शन कर पदभार ग्रहण किया

Update: 2025-01-17 13:20 GMT

 धनोप राजेश शर्मा।  पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव के आदेशानुसार फुलियां कलां थाना प्रभारी पद पर माया बैरवा ने दोपहर 12:15 बजे शक्ति पीठ धनोप माता के दर्शन के उपरांत थाने में पद ग्रहण कर शुक्रवार से बैरवा ने फुलियां थाने की कमान संभाली। इससे पहले थाना प्रभारी बैरवा शाहपुरा थाने में थाना इंचार्ज थी। मंदिर ट्रस्ट सचिव रमेश चंद्र पंडा ने एसएचओ बैरवा को मंदिर में दर्शन करवाए। इस दौरान धनोप माता ट्रस्ट सचिव रमेश चंद्र पंडा, पुजारी विनोद पंडा शाहपुरा थाने से पुलिस जवान बनवारी कुमावत, महावीर प्रसाद शर्मा, चालक मदन लाल मौजूद रहे।

Similar News