माहेश्वरी समाज की महिलाओं ने ठाकुरजी संग फूलों एवं गुलाल से होली खेलकर मनाया फागोत्सव

Update: 2026-03-01 12:32 GMT

फूलियाकलां ( प्रकाश तोषनीवाल ).माहेश्वरी समाज की महिलाओं ने आज भजनों की धुन पर ठाकुरजी संग फूलों एवं गुलाल से होली खेलकर फागोत्सव मनाया ।

कस्बे मे स्थित माहेश्वरी भवन मे आयोजित फागोत्सव मे माहेश्वरी समाज की महिलाओं ने फूलों और अबीर गुलाल से ठाकुरजी संग जमकर होली खेलकर फागोत्सव मनाया । दोपहर एक बजे से 5 बजे तक आयोजित फागोत्सव कार्यक्रम मे होली के रंग और भजनों की भक्ति से ऐसा लगा मानो ब्रज मे भगवान संग होली खेली जा रही है । भजन गायक के " रंग मत डाले रे सांवरिया म्हारो गुजर म्हारे लो " , "सांवरिया सेठ दे दे मंडफिया रा मालिक दे दे " , " होली खेले तो कान्हा फूलिया मे आ जा रे " , " बाबा श्याम के दरबार मची रे होली , बाबा श्याम के " सहित अन्य शानदार भजनों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया । इस दौरान महिलाओं ने जमकर फूल बरसाए । फागोत्सव को लेकर कार्यक्रम स्थल पर बेलून सजावट की गई ।

फागोत्सव कार्यक्रम मे फूलियाकलां , कादेडा़ , रामपुरा , सांपला , कनेछन कला , धनोप सहित अन्य गांवों से भी माहेश्वरी समाज की महिलाओं ने भाग लिया ।

Similar News