शक्करगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:: बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, माफियाओं में मचा हड़कंप

Update: 2026-02-24 13:50 GMT


शक्करगढ़। थाना क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार कर रखा है। थाना प्रभारी पूरणमल मीना की लगातार मॉनिटरिंग और सतर्कता के चलते क्षेत्र में अवैध बजरी कारोबार पर प्रभावी अंकुश नजर आ रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खजुरी के निकट से अवैध बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है।

थाना प्रभारी की सख्ती से माफियाओं में खौफ

थाना प्रभारी पूरणमल मीना के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नियमित गश्त की जा रही है और संदिग्ध वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की इस सक्रियता से अवैध बजरी परिवहन करने वालों में खौफ का माहौल बना हुआ है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि क्षेत्र में अवैध बजरी का कारोबार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जारी रहेगा सघन चेकिंग अभियान

पुलिस प्रशासन द्वारा अवैध खनन व परिवहन से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है, जिसके परिणामस्वरूप क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में काफी गिरावट आई है। पुलिस की इस कड़ाई से बजरी माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। थाना प्रभारी ने कहा कि आगामी दिनों में भी यह अभियान इसी प्रकार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Similar News