अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिरी कार, बाल-बाल बचा चालक

Update: 2026-02-24 17:26 GMT


फूलियाकलां (राजेश शर्मा)। फूलियाकलां पुलिस थाने के समीप एक सड़क हादसे में कार अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरी। गनीमत रही कि हादसे में कार सवार व्यक्ति को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई और वह पूरी तरह सुरक्षित है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार संख्या RJ 51 CA 8422 फूलियाकलां की ओर आ रही थी। इसी दौरान पुलिया के पास संतुलन बिगड़ने से कार नीचे जा गिरी और पलट गई। हादसे के बाद गाड़ी के चारों टायर ऊपर की ओर हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही थाना अधिकारी भवानी सिंह शेखावत (आरपीएस पी) मय जाप्ता तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए क्रेन की सहायता से पलटी हुई कार को सुरक्षित बाहर निकलवाया।

कार में सवार भेरू लाल गुर्जर (पुत्र देवकिशन गुर्जर), निवासी सरदारपुरा, थाना फूलियाकलां, इस हादसे में चमत्कारिक रूप से बच गए। चालक को किसी भी तरह की चोट नहीं लगी है, जिससे परिजनों और पुलिस ने राहत की सांस ली।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Similar News

शक्करगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:: बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, माफियाओं में मचा हड़कंप