टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत लाभार्थी को निक्षय पोषण किट वितरण

By :  vijay
Update: 2025-07-27 14:05 GMT

शाहपुरा@राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी मुक्त भारत अभियान के दौरान रविवार को राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नई राज्यास में चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ.चेनाराम कुमावत की पहल पर टीबी रोगी को निक्षय पोषण किट वितरित कीया गया। इस अवसर पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भगवती शर्मा डैलास ने लाभार्थी सुखपाल रेबारी को पोषण किट प्रदान किया और निक्षय मित्र बनीं।चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉ:चेनाराम ने बताया कि किटों में रोगियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक पोषक तत्व शामिल हैं।डॉ. कुमावत ने मौके पर उपस्थित स्वास्थ्य स्टाफ को भी निक्षय मित्र बनने के लिए प्रेरित किया तथा महिला कार्यकर्ता भगवती शर्मा की तरह अभियान की सफलता में सामुदायिक सहभागिता निभाने का आह्वान किया।चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर चेनाराम ने कहा कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी रोगियों को पौष्टिक आहार एवं मानसिक संबल प्रदान कर शीघ्र स्वस्थ करना रहा।कार्यक्रम में पूर्व पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश व्यास,सामाजिक कार्यकर्ता तेजमल कुमावत,रोगी सुखपाल रेबारी के परिजन एवं स्थानीय ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News