शाहपुरा@(किशन वैष्णव)क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम तहनाल के युवा कार्यकर्ता जीवराज गुर्जर को शाहपुरा भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार भाजपा भीलवाड़ा के जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाडा द्वारा जिले के 15 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई।जिसमे निचले स्तर के कार्यकर्ता तहनाल उप सरपंच जीवराज गुर्जर को शाहपुरा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई।जीवराज गुर्जर कई वर्षो से भारतीय जनता पार्टी के लिए सेवा और समर्पण का कार्य कर रहे थे।मंडल अध्यक्ष की घोषणा के बाद जीवराज गुर्जर को बधाई देने वालो का तांता लग गया।वही जीवराज गुर्जर ने अध्यक्ष पर पर नियुक्ति के लिए जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाडा और प्रदेश अध्यक्ष सहित भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेताओं का आभार प्रगट किया है।