पीपलूंद मे परंपरागत विधि विधान के साथ हुआ होली का दहन, उमडी सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़
पीपलूंद। दुर्गेश रेगर। भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर उपखंड क्षेत्र के पीपलूंद कस्बे में होली के पावन पर्व पर परंपरागत समय से होलिका दहन हिंदू धर्म के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा गुरुवार को रात्रि 11:15 बजे धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मे होलिका दहन किया गया। पीपलूंद के ग्रामीणों ने होली के इस पावन पर्व के शुभ अवसर पर ग्रामीणों नें ढोल नगाड़े बजाते हुए होलीका के स्थान पर पहुंचे। जहां पर होलीका का दहन प्रेम और सद्भाव एवं बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस पावन पर्व की पूर्व बेला में चमकीली रंग बिरंगी झालरों और गोबर के नारियल, बड़बुलियों, कंडो, एवं फूलों से होली को सजाया गया। तत्पश्चात गुरुवार को रात्रि 11:15 बजे शुभ मुहूर्त में मंत्रोचार एवं संपूर्ण विधि विधान व ढोल नगाड़ों के साथ होली की पूजा अर्चना कर होलिका का दहन किया गया। होलीका के दहन के बाद ग्रामीणों ने आपस में एक- दूसरे से रामा श्यामा करके बधाइयां दी और ग्रामीणों ने अपने घर परिवार में सुख समृद्धि व खुशहाली की कामनाएँ की। होली का दहन देखने के लिए सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी इस दौरान सभी ग्रामीण मौजूद रहे।