कोटड़ी विकास अधिकारी ने पंचायत बोरडा में किया चारागाह भूमि का सर्वे

Update: 2024-06-07 15:00 GMT

कोटडी। विकास अधिकारी रामविलास मीणा ने ग्राम पंचायत बोरदा में चारागाह विकास हेतु भूमि का सर्वे किया, चारागाह विकास, सौंदर्यकरण हेतु विकास अधिकारी ने सरपंच एवं ग्राम विकास अधिकारी को निर्देशित किया। चारागाह भूमि के सौंदर्यकरण के तहत फलदार पौध रोपण, सामाजिक वानिकी एवं वनीकरण के साथ प्रकृति पार्क के निर्माण हेतु निर्देशित किया।

इस चारागाह भूमि के चारो तरह तार फेंसिंग, मुख्य द्वार के निर्माण और साथ में फलदार पौधो के क्रय करने हेतु निर्देशित किया ताकि बरसात के दिनों में इन पौधो को लगाकर उनकी देखभाल की जा सके। विकास अधिकारी मीणा ने सभी 33 ग्राम पंचायतों में चारागाह भूमि के सौंदर्यकरण, प्रकृति पार्क के निर्माण हेतु कार्य योजना बना चुके है।

प्रधान करण सिंह बेलवा के निर्देशानुसार सभी ग्राम पंचायतों में प्रकृति पार्क निर्माण, चारागाह भूमि का निर्माण, नालियों का निर्माण, पेयजल की सुविधा एवं कीचड़ निस्तारण कर ग्रामीण विकास पर जोर है। इस मौके पर ग्रामीण, ग्राम विकास अधिकारी रवि शर्मा, एवं सरपंच प्रतिनिधि मौजूद थे।

Similar News