चारभुजा मंदिर पर महिला मंडल द्वारा फाग उत्सव मनाया

By :  vijay
Update: 2025-03-17 17:49 GMT

लाडपुरा @ ( शिव लाल जांगिड़ ) लाडपुरा कस्बे में सोमवार को चारभुजा नाथ भगवान की मूर्ति का विशेष श्रृंगार किया गया और मूर्ति को बेवाण की झांकी सजाई गई। नई आबादी स्थापित सामुदायिक भवन पर महिला मंडल द्वारा फाग उत्सव मनाया गया। महिलाओं ने चारभुजा नाथ के संग फूलों से होली खेली और भजन कीर्तन किए। भजनों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य का आंनद उठाया और एक दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दी। महिलाओं ने होली फाल्गुन महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रात्रि 10 बजे भगवान चारभुजा नाथ की पूजा अर्चना के मध्य रात्रि में विशेष आरती के बाद भगवान को भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान महिला मंडल सहित कई महिलाओं ने भाग लिया।

Similar News