बाकरा जहाजपुर के डॉ. सालवी की पुस्तक मेंटल हेल्थ योग एंड उपनिषदिक मैनेजमेंट का विमोचन

By :  vijay
Update: 2025-06-23 17:22 GMT

शक्करगढ़ नगर निगम ग्रेटर जयपुर के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य थीम पर इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान जयपुर में आयोजित समारोह में एक महत्वपूर्ण पुस्तक का विमोचन हुआ। यह पुस्तक बाकरा जहाजपुर के डॉ. नरेन्द्र कुमार सालवी एवं अंतर्राष्ट्रीय योग प्रशिक्षक हरेंद्र सिंह शेखावत द्वारा लिखित मेंटल हेल्थ योग और उपनिषदीक मैनेजमेंट है। इस पुस्तक में डॉ. सालवी ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रबंधन हेतु प्राचीन योग शास्त्र एवं उपनिषद् और आधुनिक मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण का समन्वय किया है इस पुस्तक में अवसाद, एंजाइटी के लक्षण कारण व इसके प्रबंधन हेतु भारतीय ज्ञान परंपरा में विधित परामर्श विधियो को बताया गया है। इस पुस्तक में हरेंद्र सिंह शेखावत ने अपने अंतरराष्ट्रीय योग प्रशिक्षण के दौरान दक्षिण अफ्रीका में किए गए शोध का डाटाबेस के आधार पर विभिन्न केस स्टडी तैयार कर उनका परामर्श विवरण संकलन किया।

इस पुस्तक के विमोचन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि डॉ. प्रेमचंद बेरवा आयुष मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री राजस्थान सरकार, विशिष्ट अतिथि गोपाल सैनी अर्जुन अवॉर्डी एवं ओलंपियन, नगर निगम ग्रेटर जयपुर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर क्रीडा भारतीय सचिव मेघ सिंह नगर निगम के विभिन्न पार्षद चेयरमैन एवं अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भाग लिया और पुस्तक के विमोचन पर अपनीशुभकामनाएं दी

Tags:    

Similar News