सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता का , क्रिकेट में उदयपुर और वॉलीबॉल में अजमेर बना चैंपियन

Update: 2026-03-07 18:25 GMT

उदयपुर: 12वीं राजस्थान राज्य अंतर संभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन, क्रिकेट में उदयपुर और वॉलीबॉल में अजमेर बना चैंपियनउदयपुर, 7 मार्च। कार्मिक विभाग के तत्वावधान में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित 12वीं राजस्थान राज्य अंतर संभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को खेलगांव में भव्य समापन हुआ। तीन दिनों तक चली इस खेलकूद प्रतियोगिता में प्रदेश भर के प्रशासनिक अधिकारियों और कार्मिकों ने अपना दमखम दिखाया। समापन समारोह की मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी रहीं, जिन्होंने विजेताओं को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।783 खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साहप्रतियोगिता के नोडल अधिकारी एवं एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि इस तीन दिवसीय आयोजन में कुल 783 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें 145 महिला एवं 638 पुरुष प्रतिभागी शामिल थे। अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से सरकारी कार्मिकों में टीम वर्क, अनुशासन और खेल भावना का विकास होता है।क्रिकेट: मेजबान उदयपुर ने जयपुर को 8 विकेट से रौंदाक्रिकेट के फाइनल मुकाबले में उदयपुर संभाग ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए जयपुर संभाग को हराकर खिताब अपने नाम किया।जयपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 12 ओवर में 94 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अजय बेनीवाल ने सर्वाधिक 51 रन बनाए।उदयपुर की ओर से कैलाश मीणा और सागर जोशी ने 3-3 विकेट झटके।लक्ष्य का पीछा करते हुए उदयपुर ने प्रशांत सोनी (38 रन नाबाद) और सागर जोशी (26 रन) की पारियों की बदौलत केवल 2 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।वॉलीबॉल: 2 घंटे चले रोमांचक मुकाबले में अजमेर की जीतवॉलीबॉल पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला बेहद संघर्षपूर्ण रहा। अजमेर संभाग और जोधपुर संभाग के बीच यह मैच पूरे 2 घंटे 2 मिनट तक चला। शुरुआती दो सेट अजमेर ने जीते, लेकिन जोधपुर ने पलटवार करते हुए अगले दो सेट जीतकर मुकाबला 2-2 की बराबरी पर ला दिया। अंत में निर्णायक पांचवें सेट में अजमेर ने 15-9 से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा किया।विभिन्न स्पर्धाओं के परिणाम एक नजर में:खेल स्पर्धाविजेता (Winner)उपविजेता (Runner-up)कबड्डी (पुरुष)जयपुर मुख्यालयअजमेर संभागकबड्डी (महिला)जयपुर मुख्यालयजयपुर संभागबास्केटबॉल (पुरुष)जोधपुर संभागबीकानेर संभागलॉन टेनिस (पुरुष)जयपुर संभागबीकानेर संभागलॉन टेनिस (महिला)जयपुर संभागउदयपुर संभागबैडमिंटन (महिला)उदयपुर संभागबीकानेर संभागटेबल टेनिस (महिला)उदयपुर संभागजयपुर संभाग

Similar News