भारत-न्यूजीलैंड टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल:: अहमदाबाद में होटलों का किराया 400% तक बढ़ा, फ्लाइट टिकट के दाम भी 5 गुना महंगे
अहमदाबाद/नई दिल्ली। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप के महामुकाबले ने शहर का पारा चढ़ा दिया है। फाइनल मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में ऐसा जुनून है कि अहमदाबाद में होटलों के कमरों और हवाई टिकटों की कीमतों में भारी उछाल आया है।
होटल रूम: 5 हजार का कमरा अब 50 हजार में
पीटीआई (PTI) की रिपोर्ट के अनुसार, अहमदाबाद के होटलों में कमरों का किराया 300 से 400% तक बढ़ गया है। सामान्य दिनों में जो कमरे 5 हजार से 20 हजार रुपए में उपलब्ध थे, उनकी कीमत अब 15 हजार से 50 हजार रुपए के बीच पहुंच गई है। कुछ प्रीमियम होटलों में तो एक रात का किराया 2 लाख रुपए तक वसूला जा रहा है।
फ्लाइट्स 5 गुना महंगी, रेलवे ने दी राहत
मैच देखने के लिए दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों से अहमदाबाद आने वाली फ्लाइट्स के चार्ज भी 5 गुना तक बढ़ गए हैं। हालांकि, फैंस की सुविधा के लिए रेलवे ने राहत देते हुए विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है, ताकि दर्शक कम खर्च में स्टेडियम तक पहुंच सकें।
क्लोजिंग सेरेमनी: रिकी मार्टिन और फाल्गुनी पाठक बिखेरेंगे जलवा
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मैच रविवार शाम 7 बजे शुरू होगा, लेकिन उससे पहले शाम 5:30 बजे से भव्य क्लोजिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी। इसमें:
इंटरनेशनल पॉप सुपरस्टार रिकी मार्टिन
पंजाबी पॉप सिंगर सुखवीर * 'डांडिया क्वीन' फाल्गुनी पाठक अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा
फोन: 7737741455
