बीकानेर में 19वीं जूनियर राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता, भीलवाड़ा टीम रवाना
By : राजकुमार माली
Update: 2026-03-26 17:16 GMT
भीलवाड़ा। बीकानेर शहर में 27 से 29 मार्च तक आयोजित होने वाली 19वीं जूनियर राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भीलवाड़ा वुशु टीम रवाना हो गई है। टीम को भीलवाड़ा वासियों ने उत्साहपूर्वक विदाई देकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
जिला वुशु संघ के सचिव नरेंद्र सिंह शक्तावत एवं टीम कोच अंकित नाथ योगी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में भीलवाड़ा की ओर से छात्र वर्ग में सूर्यप्रताप सिंह (48 किग्रा), सुरेश जाट (52 किग्रा), विक्रम सिंह (56 किग्रा) तथा विशाल योगी (60 किग्रा) भाग लेंगे और जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
टीम के साथ कोच अंकित नाथ योगी भी उपस्थित रहेंगे और खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है तथा बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।