IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने बदली जर्सी, अब गुलाबी नहीं 'नीले' रंग में दिखेंगे रजवाड़े; जडेजा ने लॉन्च की नई ड्रेस

Update: 2026-03-16 16:10 GMT


जयपुर । इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)-2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स ने अपनी नई पहचान दुनिया के सामने रखी है। इस सीजन में रॉयल्स के खिलाड़ी मैदान पर गुलाबी नहीं, बल्कि नीले रंग की जर्सी में चौके-छक्के लगाते नजर आएंगे। आईपीएल का रोमांच 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है।

जडेजा, वैभव और यशराज ने लॉन्च की जर्सी

सोमवार को पिंक सिटी जयपुर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान टीम की नई जर्सी लॉन्च की गई। इस मौके पर टीम के स्टार खिलाड़ी रवींद्र जडेजा, युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी और यशराज पूंजा मौजूद रहे। पिछले कई सीजन से राजस्थान की टीम पिंक जर्सी में खेल रही थी, लेकिन इस बार टीम अपने पुराने 'रॉयल ब्लू' लुक की ओर लौटती दिखी है।

'अल्ट्रा यंग' खिलाड़ियों के साथ खेलना रोमांचक- जडेजा

चेन्नई सुपरकिंग्स का साथ छोड़ 17 साल बाद राजस्थान रॉयल्स में वापसी करने वाले रवींद्र जडेजा ने नई जर्सी और टीम को लेकर अपना उत्साह साझा किया। जडेजा ने कहा:

"मैं यह नहीं कहूंगा कि मैं युवा खिलाड़ियों के साथ खेल रहा हूं, बल्कि मैं 'अल्ट्रा यंग' खिलाड़ियों के साथ खेल रहा हूं। एक सीनियर खिलाड़ी के तौर पर यह मेरे लिए बहुत रोमांचक होने वाला है। मैं टीम की बेहतरी के लिए अपने सुझाव दूंगा और जिम्मेदारी उठाने के लिए पूरी तरह तैयार हूं। यह मेरे लिए फिर से कुछ नया सीखने का अनुभव होगा।"

सीनियर की भूमिका में नजर आएंगे जड्डू

जडेजा ने स्पष्ट किया कि बतौर अनुभवी खिलाड़ी वे टीम के नए टैलेंट को तराशने और मैदान पर सामरिक सुझाव देने में अहम भूमिका निभाएंगे। वैभव सूर्यवंशी जैसे उभरते खिलाड़ियों के साथ जडेजा की मौजूदगी राजस्थान रॉयल्स के संतुलन को और मजबूत बनाएगी।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078

(Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Similar News

भारत की ऐतिहासिक जीत पर भीलवाड़ा में 'दिवाली' सा माहौल:: आतिशबाजी से गूंजा आसमान, ढोल की थाप पर जमकर थिरके युवा