भीलवाड़ा में खेल महाकुंभ: PEFI राजस्थान स्टेट गेम्स 2026 का 20 मार्च से होगा आगाज
भीलवाड़ा | वस्त्र नगरी भीलवाड़ा आगामी 20 से 22 मार्च तक प्रदेशभर के खिलाड़ियों की मेजबानी के लिए तैयार है। युवाओं में खेल प्रतिभा को निखारने और उन्हें उचित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से PEFI राजस्थान स्टेट गेम्स 2026 का भव्य आयोजन पालड़ी स्थित विद्या प्रोफेशनल एंड टेक्निकल कॉलेज में किया जाएगा।
1000 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
तीन दिवसीय इस राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों से लगभग 800 से 1000 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। प्रतियोगिता के दौरान एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेल विधाओं में प्रतिभागी अपनी खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन समिति द्वारा खिलाड़ियों के आवास, भोजन और खेल मैदानों को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बढ़ावा
आयोजकों के अनुसार, इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर देना है। विद्या प्रोफेशनल एंड टेक्निकल कॉलेज परिसर में आयोजित होने वाले इन खेलों से स्थानीय स्तर पर भी खेल के प्रति सकारात्मक माहौल बनेगा।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129