भारत ने 256 रन का टारगेट दिया: टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल: न्यूजीलैंड की पारी बिखरी:6 बैटर्स आउट, हर ओवर में 17+ रन चाहिए
अहमदाबाद। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने बल्ले से कोहराम मचाते हुए इतिहास रच दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा टोटल है। इससे पहले सर्वाधिक स्कोर 176 रनों का था।
भारतीय पारी की शुरुआत आक्रामक रही और टीम ने पावरप्ले में ही बिना किसी नुकसान के 92 रन कूट डाले, जो वर्ल्ड कप इतिहास का पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर है। भारत के टॉप-3 बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़े। संजू सैमसन ने 89 रनों की तूफानी पारी खेलकर मार्लोन सैमुअल्स (85 रन) का रिकॉर्ड तोड़ते हुए फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। ईशान किशन ने 54 रनों का योगदान दिया। हालांकि, 16वें ओवर में जिमी नीशाम ने सूर्यकुमार यादव (0), किशन और सैमसन को आउट कर भारत की रफ्तार पर कुछ समय के लिए ब्रेक लगाया, लेकिन अंतिम ओवर में 24 रन बटोरकर भारत ने रिकॉर्ड लक्ष्य निर्धारित किया।
जवाबी पारी: टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में 256 रन का टारगेट चेज कर रही न्यूजीलैंड ने 6 विकेट गंवा दिए हैं। अहमदाबाद में टीम ने 12.5 ओवर के बाद 124 रन बना लिए हैं। टिम साइफर्ट फिफ्टी लगाने के बाद आउट हुए। मिचेल सैंटनर पिच पर हैं।
साइफर्ट ने 52 रन बनाए। उनके अलावा डेरिल मिचेल 17, फिन एलन 9, रचिन रवींद्र 1, ग्लेन फिलिप्स 5 और मार्क चापमन 3 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल ने 3 विकेट झटके। हार्दिक पंड्या को 2-2 विकेट मिले। वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह ने 1-1 विकेट लिया।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को न्यूजीलैंड ने बॉलिंग चुनी। भारत ने पावरप्ले में 92 रन बनाए और 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बना दिए। संजू सैमसन ने 89, ईशान किशन ने 54 और अभिषेक शर्मा ने 52 रन बनाए। आखिर में शिवम दुबे ने 8 गेंद पर 26 रन बनाकर स्कोर 250 के पार पहुंचाया। न्यूजीलैंड से जिमी नीशम को 3 विकेट मिले
मैच के प्रमुख रिकॉर्ड्स:
सबसे तेज शतक (टीम): भारत ने महज 7.2 ओवर में 100 रन पूरे किए, जो नॉकआउट मैचों में सबसे तेज है।
पावरप्ले का दबदबा: पावरप्ले में 92 रन बनाकर भारत ने अपना ही पुराना रिकॉर्ड (92/1, 2024) तोड़ा।
सैमसन का कीर्तिमान: फाइनल मुकाबले में 89 रन बनाकर संजू सैमसन अब वर्ल्ड कप फाइनल के 'किंग' बन गए हैं।
