नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: कोतवाली के पास से हटाए अवैध केबिन

Update: 2026-03-09 06:54 GMT



भीलवाड़ा। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने आज एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। नगर निगम की टीम ने आज कोतवाली थाने के निकट निगम की ही दीवार के सहारे रखे गए अवैध केबिनों को हटवा दिया।



 


मिली जानकारी के अनुसार, निगम आयुक्त हेमाराम के निर्देश पर अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने यह कार्रवाई अंजाम दी। लंबे समय से कोतवाली के पास निगम की दीवार के सहारे अवैध रूप से केबिन रखकर अतिक्रमण किया गया था, जिससे आवागमन में भी बाधा आ रही थी।


आयुक्त के आदेश मिलते ही होमगार्ड प्रभारी जोरावर सिंह के नेतृत्व में दस्ता मौके पर पहुंचा और अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करते हुए वहां रखे केबिनों को जब्त कर हटवा दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर हड़कंप मच गया। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर के मुख्य मार्गों और सरकारी दीवारों के सहारे किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455


Similar News

रायला ओवरब्रिज पर मिली लाश: अज्ञात वाहन ने ली अधेड़ की जान, सड़क पर बिखरा मिला खून

भीलवाड़ा पॉलिटेक्निक कॉलेज परीक्षा में फर्जीवाड़ा:: भाई को डमी कैंडिडेट बनाने वाला असली अभ्यर्थी अभिषेक गिरफ्तार