आसींद में भारी बवाल: अतिक्रमण हटाने गए पालिका दस्ते पर हमला, जेसीबी के कांच फोड़े

Update: 2026-03-09 10:43 GMT

आसींद (भीलवाड़ा हलचल)। आसींद नगर पालिका क्षेत्र के कानपूरा चौराहे पर सोमवार को उस समय भारी हंगामा और तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंची पालिका की टीम पर अतिक्रमियों ने सुनियोजित तरीके से हमला कर दिया। उग्र भीड़ ने न केवल कर्मचारियों के साथ अभद्रता की, बल्कि जेसीबी पर पथराव कर उसके कांच भी फोड़ दिए।

लाठी-डंडों के साथ टूटी भीड़, मची खलबली

नगर पालिका प्रशासन भारी पुलिस जाब्ते और जेसीबी मशीनों के साथ कानपूरा चौराहे पर पहुंचा था। जैसे ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई, वहां मौजूद पुरुष और महिलाएं हाथों में लाठियां और पत्थर लेकर टीम पर टूट पड़े। अचानक हुए इस हमले से मौके पर खलबली मच गई। आक्रोशित लोगों ने जेसीबी को निशाना बनाते हुए उस पर ताबड़तोड़ पथराव शुरू कर दिया, जिससे मशीन के शीशे चकनाचूर हो गए। स्थिति बिगड़ती देख पालिका कर्मचारियों और जेसीबी चालक को जान बचाकर पीछे हटना पड़ा।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, कई हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही आसींद थाना पुलिस अतिरिक्त जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और सरकारी कार्य में बाधा डालने व हमला करने के आरोप में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News

रायला ओवरब्रिज पर मिली लाश: अज्ञात वाहन ने ली अधेड़ की जान, सड़क पर बिखरा मिला खून

भीलवाड़ा पॉलिटेक्निक कॉलेज परीक्षा में फर्जीवाड़ा:: भाई को डमी कैंडिडेट बनाने वाला असली अभ्यर्थी अभिषेक गिरफ्तार