खेत की रखवाली करने गए किसान की पेड़ से गिरकर मौत

Update: 2026-03-09 08:02 GMT

भीलवाड़ा। शंभूगढ़ थाना क्षेत्र के उखलिया गांव में खेत की रखवाली करने गए एक किसान की पेड़ से गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमॉर्टम करवाया।

जानकारी के अनुसार उखलिया निवासी 51 वर्षीय चैन सिंह पुत्र कुंदन सिंह राजपूत रविवार देर शाम को रोजाना की तरह अपने खेत पर रखवाली के लिए गए थे। सोमवार सुबह जब वे घर नहीं लौटे, तो परिजन उन्हें देखने खेत पहुंचे। वहां चैन सिंह पेड़ के नीचे गिरे हुए मिले, और उनके पास पेड़ की कुछ टूटी हुई टहनियां भी पड़ी थीं। परिजनों ने तुरंत उन्हें उठाकर वाहन से आसींद अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद चैन सिंह को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को आसींद अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। मृतक के पुत्र कालू सिंह ने शंभूगढ़ थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक चैन सिंह के 2 बेटे हैं।

Tags:    

Similar News

रायला ओवरब्रिज पर मिली लाश: अज्ञात वाहन ने ली अधेड़ की जान, सड़क पर बिखरा मिला खून

भीलवाड़ा पॉलिटेक्निक कॉलेज परीक्षा में फर्जीवाड़ा:: भाई को डमी कैंडिडेट बनाने वाला असली अभ्यर्थी अभिषेक गिरफ्तार