भूपाल क्लब भीलवाड़ा अब नगर निगम की संपत्ति, अस्पताल के लिए बनेगा पार्किंग स्थल

Update: 2026-03-09 10:01 GMT

भीलवाड़ा (हलचल) । शहर के हृदय स्थल पर स्थित भूपाल क्लब की संपत्ति को लेकर प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) एवं सदस्य सचिव, भूपाल क्लब के आदेशानुसार सोमवार को नगर निगम भीलवाड़ा ने इस बेशकीमती जमीन को आधिकारिक रूप से अपने कब्जे में ले लिया है। अब यह स्थान महात्मा गांधी राजकीय जिला चिकित्सालय में आने वाले मरीजों और आमजन के लिए पार्किंग स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर लिया कब्जा



पत्रांक सामान्य/2026/28493 दिनांक 08.03.2026 के क्रम में नगर निगम द्वारा 9 सदस्यों की एक विशेष टीम गठित की गई थी। सोमवार, 9 मार्च को जिला कलक्टर प्रतिनिधि और तहसीलदार भीलवाड़ा की उपस्थिति में इस टीम ने भूपाल क्लब की संपत्ति पर कब्जा प्राप्त करने की कार्यवाही पूरी की। आयुक्त, नगर निगम भीलवाड़ा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आज से यह पूरी संपत्ति नगर निगम की मिल्कियत घोषित कर दी गई है।


अस्पताल की पार्किंग समस्या से मिलेगी निजात

लंबे समय से महात्मा गांधी अस्पताल के बाहर लगने वाले जाम और पार्किंग की अव्यवस्था से शहरवासी परेशान थे। इस संपत्ति के निगम के पास आने से अब अस्पताल आने वाले दुपहिया और चार पहिया वाहनों को व्यवस्थित जगह मिल सकेगी। प्रशासन का मानना है कि इस कदम से न केवल अस्पताल रोड पर यातायात सुगम होगा, बल्कि आमजन को भी बड़ी राहत मिलेगी।

Tags:    

Similar News

रायला ओवरब्रिज पर मिली लाश: अज्ञात वाहन ने ली अधेड़ की जान, सड़क पर बिखरा मिला खून

भीलवाड़ा पॉलिटेक्निक कॉलेज परीक्षा में फर्जीवाड़ा:: भाई को डमी कैंडिडेट बनाने वाला असली अभ्यर्थी अभिषेक गिरफ्तार